
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर को 23 जुलाई को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। शहर के सबसे लंबे (2.6 किलोमीटर) और पहले सिक्सलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का लोकार्पण सीएम योगी खुद करेंगे। 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ यह फ्लाईओवर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज को सीधे जोड़ेगा।जून में पूरा हुआ निर्माण, 429 करोड़ की लागत से तैयारसेतु निगम द्वारा निर्मित यह फ्लाईओवर मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है, जिसका निर्माण कार्य जून में ही पूर्ण कर लिया गया था। यह फ्लाईओवर टीपीनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर सिक्सलेन के रूप में संचालित होगा, जबकि देवरिया बाईपास रोड को जोड़ने के लिए अतिरिक्त फोरलेन लेन भी बनाई गई है। लोकार्पण के अवसर पर सीएम योगी देवरिया बाईपास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।रुस्तमपुर, महेवा मंडी और देवरिया बाईपास को जाम से मिलेगी मुक्तिलखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज हाईवे (NH-28) से आने वाले वाहनों के कारण नौसढ़ से पैडलेगंज मार्ग पर भारी यातायात दबाव रहता है। टीपीनगर, महेवा फल मंडी, रुस्तमपुर और देवरिया बाईपास जैसे अति-व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में आए दिन लगने वाले जाम से इस सिक्सलेन फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद राहत मिल जाएगी।एलिवेटेड डिजाइन और राष्ट्र-संस्कृति से सजी कलाकृतियांएलिवेटेड फ्लाईओवर होने के कारण इसके नीचे की सड़कों पर भी स्थानीय वाहनों की आवाजाही सुगम रहेगी। फ्लाईओवर के नीचे बने पिलर्स पर राष्ट्र, धर्म और भारतीय संस्कृति को दर्शाती आकर्षक चित्रकारी की गई है। इसके शुरू होने से सिद्धार्थनगर, महराजगंज, नेपाल, देवरिया और बिहार की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा।
The Journalist Express – ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और सरकारी योजनाएं Breaking News, Government Schemes & Updates