
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि “जब तक सनातन सुरक्षित है, तब तक देश और समाज सुरक्षित हैं।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जनता पर संकट आता है, तब समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों का मुंह नहीं खुलता। उन्होंने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय कांवड़ यात्रा, रामनवमी और जन्माष्टमी के आयोजनों पर रोक लगाना ही सेक्युलरिज्म का पैमाना माना जाता था, जबकि उनकी सरकार विरासत और विकास को एक साथ आगे बढ़ा रही है।कब्रिस्तान की बाउंड्री से आगे बढ़कर धार्मिक स्थलों का कायाकल्पसीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों की प्राथमिकता केवल कब्रिस्तानों के विकास तक सीमित थी, जबकि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर काशी, नैमिषारण्य, विंध्याचल और लोधेश्वर महादेव जैसे पवित्र धामों का भव्य स्वरूप विकसित कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि बाराबंकी को राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) में शामिल कर विकास को नई रफ्तार दी गई है और महादेवा रोड को फोरलेन हाईवे से जोड़ा जा रहा है।केडी सिंह बाबू की ऐतिहासिक हवेली को बचायाअपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का जिक्र करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में उनकी ऐतिहासिक हवेली बिकने की कगार पर पहुंच गई थी। भाजपा सरकार ने समय पर हस्तक्षेप कर उस धरोहर को बचाया और उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने का काम किया। सीएम ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश अब सुशासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की नई मिसाल बन चुका है।
The Journalist Express – ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और सरकारी योजनाएं Breaking News, Government Schemes & Updates